JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | May 31, 2024 | 05:15 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2024 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जेईई एडवांस्ड 2024 के आधिकारिक प्रश्न पत्र दोनों पेपरों के लिए वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध हैं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट आज यानी 31 मई को जारी कर दी है। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 26 मई 2024 को किया गया था।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड 2024 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जेईई एडवांस्ड 2024 के आधिकारिक प्रश्न पत्र दोनों पेपरों के लिए वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) जल्द ही जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा।
जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, आवेदकों को अपेक्षित राशि का भुगतान करके प्रोविजनल कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों की चुनौतियों के आधार पर, परीक्षा प्राधिकरण 9 जून को अंतिम उत्तर कुंजी और जेईई एडवांस्ड 2024 परिणाम जारी करेगा। बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस आईआईटी बीटेक में प्रवेश के लिए संभावित कट-ऑफ और योग्यता अंक जानें
JEE Advanced 2024 Response Sheet: कैसे डाउनलोड करें?
जेईई एडवांस्ड 2024 की रिस्पॉन्स शीट को निम्न चरणों का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- उम्मीदवार की JEE Advanced 2024 Response Sheet Link पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण जैसे कि आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- रिस्पॉन्स डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया। जेईई एडवांस परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होती है जिसमें उम्मीदवारों को दोनों पेपर देने होते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच