JCECEB 2025: जेसीईसीईबी एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, कल से आवेदन शुरू
Santosh Kumar | June 17, 2025 | 06:38 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार एएनएम, जीएनएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 18 जून 2025 यानी कल से शुरू होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यह परीक्षा झारखंड में नर्सिंग पाठ्यक्रमों (एएनएम-2 वर्ष, जीएनएम-3 वर्ष और बीएससी नर्सिंग-4 वर्ष) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
जेसीईसीईबी एएनएम, जीएनएम परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक और बेसिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार एएनएम, जीएनएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी आवेदन पत्र में कोई सुधार करना चाहते हैं, वे 11 और 12 जुलाई को संपादित कर सकते हैं।
JCECEB 2025 Exam: आवेदन शुल्क, आयु सीमा
बीएससी नर्सिंग (बेसिक और पोस्ट बेसिक) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 है। जो छात्र आवेदन में किसी गलती को सुधारना चाहते हैं, वे 12 जुलाई 2025 को ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।
पात्रता के अनुसार, अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उसे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं पास होना चाहिए और यह परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए।
जीएनएम और बीएससी नर्सिंग आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी के लिए ₹900 और एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए ₹450 है। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर विस्तृत जानकारी पढ़ने के बाद ही प्रवेश परीक्षा के लिए ही आवेदन करें।
JCECEB 2025: एएनएम, जीएनएम एग्जाम पैटर्न
एएनएम प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र में तीन विषय होंगे- 50 अंक सामान्य विज्ञान से, 25 अंक सामान्य ज्ञान से और 25 अंक गणित से। सभी प्रश्न एमसीक्यू प्रारूप में होंगे।
जीएनएम प्रवेश परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। सभी प्रश्न एमसीक्यू होंगे। प्रश्नपत्र में कुल 5 विषय शामिल होंगे- अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित, प्रत्येक विषय 30 अंकों का होगा। सभी प्रश्न मैट्रिक स्तर के होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल