JAC Delhi Counselling 2025: जेईई मेन में शामिल होने वाले एनआईओएस के छात्र 19 जून को कर सकेंगे आवेदन
Santosh Kumar | June 12, 2025 | 03:32 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी 19 जून को सुबह 10 बजे से रात 10:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के हालिया निर्देश के बाद लिया गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अब जेईई मेन 2025 में शामिल हुए एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) के छात्र भी जेएसी दिल्ली 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिन छात्रों का 12वीं का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है, वे भी 19 जून 2025 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जेएसी दिल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल पहले ही जारी किया है।
New: Admission chances through JAC Delhi counseling using JAC Delhi College Predictor
Don't Miss: Top 50 Engineering colleges in Delhi NCR
Latest: Join FREE Online counselling session & get college shortlisting guidance
B.Tech Admissions @ NIIT University | BML Munjal University | SRM, Delhi NCR | Bennett University
अभ्यर्थी 19 जून को सुबह 10 बजे से रात 10:30 बजे तक राउंड 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह छूट केवल उन छात्रों के लिए है जो जेईई मेन 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और एनआईओएस बोर्ड से कक्षा 12 की पढ़ाई की है।
यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के हालिया निर्देश के बाद लिया गया है। हालांकि, अगर उम्मीदवारों का 12वीं का रिजल्ट 20 जून या उससे पहले घोषित नहीं होता है, तो उन्हें जेएसी दिल्ली राउंड 2 में सीट अलॉटमेंट का लाभ नहीं मिलेगा।
JAC Delhi Counselling 2025: सीट आवंटन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
जेएसी दिल्ली 2025 की राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होनी है। जेएसी दिल्ली के विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों में बीटेक और बीआर्क जैसे स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है।
इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो एनआईओएस से पढ़ाई कर रहे हैं और अभी भी अपने 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे अब जेएसी की काउंसलिंग में भाग लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
JAC Delhi Counselling 2025: सीट आवंटन परिणाम डेट
जेएसी दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि सीट आवंटन प्रक्रिया मेरिट, विकल्प और सीट उपलब्धता के आधार पर की जाएगी। एनआईओएस के छात्र भी इसी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेंगे, बशर्ते उनका रिजल्ट तय समय सीमा के भीतर जारी हो।
डिफेंस, कश्मीरी माइग्रेंट (केएम) प्राथमिकता और बोनस पॉइंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 20 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसके अलावा सीट आवंटन परिणाम 24 जून 2025 (मंगलवार) को घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]JEECUP 2025 Answer Key (Out) Live: जीकप यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की जारी @jeecup.admissions.nic.in; रिजल्ट डेट
इस लिंक के जरिए छात्र अपने जीकप आंसर की 2025 को डाउनलोड कर सकेंगे। जीकप 2025 परीक्षा 5 से 13 जून तक आयोजित की जा रही है। जीकप 2025 आंसर की, रिस्पॉन्स शीट से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार