IREL Tradesman Recruitment 2026: आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | October 19, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
आईआरईएल में ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने ट्रेड्समैन ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 (शाम 6 बजे) तक है।
आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
प्रोसेसिंग शुल्क
|
कुल शुल्क
|
|
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS), ओबीसी (NCL) अभ्यर्थी
|
472 रुपये (जीएसटी सहित)
|
354 रुपये (जीएसटी सहित)
|
826 रुपये
|
|
एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला, आईआरईएल आंतरिक अभ्यर्थी
|
छूट (शून्य)
|
354 रुपये (जीएसटी सहित)
|
354 रुपये
|
IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026: पात्रता मानंदड
|
पद का नाम
|
रिक्तियां
|
योग्यता
|
|
ट्रेड्समैन ट्रेनी (फिटर)
|
93
|
फिटर ट्रेड में आईटीआई और एनएसी के साथ 2 साल का अनुभव
|
|
ट्रेड्समैन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन)
|
12
|
वैलिड लाइसेंस और 2 साल के अनुभव के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई/ एनएसी
|
|
ट्रेड्समैन ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)
|
6
|
इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई और एनएसी के साथ 2 साल का अनुभव
|
|
ट्रेड्समैन ट्रेनी (अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट - एओसीपी)
|
20
|
एओसीपी में आईटीआई और एनएसी या केमिस्ट्री के साथ 12वीं साइंस (50% अंक) और 2 साल का अनुभव
|
IREL Tradesman Trainee Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती लिखित परीक्षा 2 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो खंड होंगे। खंड-1 में संबंधित ट्रेड/विषय के व्यावसायिक ज्ञान पर आधारित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, और खंड-2 में सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, संख्यात्मक क्षमता और अंग्रेजी पर आधारित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाएगा, उनके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।
आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए नहीं माना जाएगा, भले ही लिखित परीक्षा में उनका स्कोर कुछ भी रहा हो।
IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स
|
वर्ग
|
न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स(प्रति सेक्शन)
|
|
सामान्य (UR) / ईडब्ल्यूएस (EWS)
|
प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 50% अंक
|
|
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
|
प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 45% अंक
|
IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- कौशल परीक्षा (ट्रेड टेस्ट / कंप्यूटर दक्षता परीक्षा)
- दस्तावेज सत्यापन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार