IPMAT 2024 Admit Card: आईपीएमएटी परीक्षा के एडमिट कार्ड iimidr.ac.in पर जारी; 23 मई को एग्जाम
Santosh Kumar | May 13, 2024 | 03:30 PM IST | 1 min read
आईआईएम इंदौर के 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (इपमैट) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के पंजीकृत उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएम इंदौर द्वारा आईपीएमएटी 2024 परीक्षा 23 मई को आयोजित की जाएगी।
आईपीएमएटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आईपीएमएटी 2024 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। आईपीएमएटी प्रवेश परीक्षा 2024 देश भर के 36 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।
आईआईएम इंदौर के 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इपमैट परीक्षा में वर्बल एबिलिटी और क्वान्टिटेटिव एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
IPMAT 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके IPMAT 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस लिंक पर जाएं- https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1329/87972/login.html
- पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन होने के बाद IPMAT 2024 Admit Card Link दिखेगा, क्लिक करें।
- इपमैट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा इसे आगे के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CBSE Board 10th Result 2024: सीबीएसई 10वीं परिणाम क्षेत्रवार डेटा सूची जारी; पास प्रतिशत में त्रिवेन्द्रम आगे
इस साल 20,95,467 छात्र बोर्ड परीक्षा में सफल हुए। सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% है। बोर्ड ने नतीजों के साथ क्षेत्रवार डेटा सूची जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी