Railways NCR Recruitment 2024: इंडियन रेलवे एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण rrcnr.org पर शुरू
Saurabh Pandey | September 16, 2024 | 04:04 PM IST | 1 min read
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करना होगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर 15 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1,679 रिक्तियों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है।
Railways NCR Apprentice Recruitment 2024: आयु सीमा
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Railways NCR Apprentice Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी प्रासंगिक ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
Railway NCR Apprentice Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला आवेदकों श्रेणियों के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Railway NCR Apprentice Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- अब नोटिफिकेशन टैब पर जाएं।
- अब 'ऑनलाइन फॉर्म के लिए यहां क्लिक करें' टैब पर क्लिक करें।
- अपना विवरण भरें और पंजीकरण करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें, सेव करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र को प्रिंट करें।
Railway NCR Apprentice Recruitment 2024: आवेदन के लिए दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आईटीआई मार्कशीट
- नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट
- कास्ट सर्टिफिकेट
- फोटोग्राफ
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार