Indian Army Agniveer Results 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 कब आएगा? डाउनलोड चरण और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 23, 2025 | 12:00 PM IST | 1 min read
इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से जल्द ही इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे ऑनलाइन माध्यम में जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडट आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।
इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इंडियन आर्मी अग्निवीर 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। पेपर में एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे गए थे।
भारतीय सेना द्वारा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025 (CEE 2025) का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया सहित 13 भाषाओं में किया गया था। कैटेगरी के मुताबिक उम्मीदवारों को 1 घंटे में 50 प्रश्न या 2 घंटे में 100 प्रश्न हल करने थे।
Also read RRB JE CBT 2 Result 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस सीबीटी 2 रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण को शामिल किया गया है। इस परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन आर्मी अग्निवीर 2025 रिजल्ट 27 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा लगभग 25,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाएं।
Indian Army Agniveer Result 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in जाएं।
- होमपेज पर Agniveer Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा