India Post GDS Merit List 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 21, 2025 | 03:49 PM IST | 1 min read
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती मेरिट सूची जल्द ही आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2025 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची झारखंड, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों के लिए जारी की गई है। वे सभी आवेदक जिन्होंने 21,413 रिक्तियों के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपनी चयन स्थिति की चेक कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती मेरिट सूची जल्द ही आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए जारी की जाएगी।
India Post GDS Merit List 2025: मेरिट लिस्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट सूची देखें और उस पर क्लिक करें।
- अब उस राज्य का चयन करें, जिसके लिए आपने आवेदन किया था।
- इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट सूची पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और डिवीजन, पोस्ट नाम और पंजीकरण संख्या सहित विवरण चेक करें।
India Post GDS Merit List 2025: सैलरी स्ट्रक्चर
- ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम) - 12,000 रुपये से 29,380 रुपये
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक -10,000 रुपये से 24,470 रुपये
भारतीय डाक विभाग में जीडीएस रिजल्ट कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर घोषित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। परिणाम सभी क्षेत्रों के लिए indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
विभाग जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की सूची जारी करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का अंतिम चयन उस डिवीजन या यूनिट के डिवीजनल या यूनिट हेड द्वारा मूल दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के आधार पर होगा, जहां रिक्ति अधिसूचित की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल