India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 11, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read
भारत के विभिन्न डाक सर्किलों में ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक जैसे पदों के लिए भर्ती की जा रही है। पहली मेरिट लिस्ट में लगभग 28,558 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
नई दिल्ली : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) की भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी कर दी है। इंडिया पोस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट पीडीएफ सभी 23 सर्किलों के लिए प्रकाशित की गई है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्यवार दूसरी मेरिट सूची की पीडीएफ जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने राज्य की मेरिट सूची डाउनलोड करके अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं। पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, पद और विभाग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
इंडिया पोस्ट ने जीडीएस, बीपीएम और एबीपीएम पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, और अब उम्मीदवार दूसरी मेरिट लिस्ट पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह दूसरी मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों को एक और मौका देगी जो पहली लिस्ट में चयनित नहीं हुए थे।
India Post GDS 2nd Merit List 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "जीडीएस द्वितीय मेरिट सूची 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित राज्य या डाक क्षेत्र का चयन करें।
- मेरिट लिस्ट पीडीएफ फाइल खोलें और डाउनलोड करें।
- अपना नाम या पंजीकरण संख्या खोजने के लिए (Ctrl + F) का उपयोग करें।
India Post GDS 2nd Merit List 2026: दस्तावेज सत्यापन
इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, वैलिड पहचान पत्र और अन्य सहायक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
जिन उम्मीदवारों का ग्रामीण डाक सेवक की दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए चयन हुआ है, उन्हें 27 अप्रैल 2026 तक अपने सभी डॉक्यूमेट्स वेरिफिकेशन के लिए डिवीजनल ऑफिस तक पहुंचाना होगा।
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- मेडिकल सर्टिफिकेट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार