India AI Fellowship: इंडियाएआई ने बीटेक, एमटेक छात्रों और PhD स्कॉलर्स से फेलोशिप के लिए नामांकन आमंत्रित किए
Abhay Pratap Singh | September 25, 2024 | 09:46 AM IST | 2 mins read
छात्र अपना नामांकन आधिकारिक वेबसाइट indiaai.gov.in पर जाकर निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंडियाएआई-इंडिपेंडेंट बिजनेस डिविजन (IBD) इंडियाएआई फेलोशिप के लिए बीटेक और एमटेक छात्रों के नामांकन आमंत्रित कर रहा है। इसके अलावा, इंडियाएआई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शोध करने वाले नए पीएचडी स्कॉलर्स को इंडियाएआई फेलोशिप में भाग लेने के लिए शीर्ष 50 राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंक वाले शोध संस्थानों को भी अपनी स्वीकृति साझा करने के लिए आमंत्रित कर रहा है।
Nominations for B.Tech & M.Tech student-
इंडियाएआई फेलोशिप के लिए India AI द्वारा एआई में प्रोजेक्ट कर रहे सभी बीटेक और एमटेक छात्रों से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस फेलोशिप का उद्देश्य किसी भी मौजूदा फेलोशिप का समर्थन करना है और यह बीटेक छात्रों के लिए एक वर्ष और एमटेक छात्रों के लिए दो वर्ष की परियोजना अवधि को कवर करेगी।
IndiaAI Nominations -
छात्र अपना नामांकन अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 तक इंडियाएआई की आधिकारिक वेबसाइट indiaai.gov.in पर जाकर निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए जमा कर सकते हैं। बता दें कि, एआई नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप इंडिया एआई मिशन को 7 मार्च, 2024 को मंजूरी दी गई थी। इंडियाएआई इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (DIC) के अंतर्गत आता है, जो इंडियाएआई मिशन की कार्यान्वयन एजेंसी है।
Selection Criteria for IndiaAI Fellowship -
इंडियाएआई फेलोशिप के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का वास्तविक चयन इंडियाएआई द्वारा पात्रता, शोध प्रस्ताव की प्रासंगिकता, छात्र की प्रोफाइल और राष्ट्रीय स्तर पर फेलोशिप की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
IndiaAI Fellowship Eligibility -
इच्छुक उम्मीदवार नीचे इंडियाएआई फेलोशिप पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार पूर्णकालिक बीटेक कोर्स किया हो। एमटेक के लिए उम्मीदवार ने अपना तीसरा वर्ष पूरा कर लिया हो या फिर नया नामांकन हो।
- बीटेक छात्रों को अंतिम सेमेस्टर तक एआई से संबंधित कम से कम तीन पूर्णकालिक पाठ्यक्रम पूरे करने चाहिए।
- बीटेक छात्रों को अंतिम सेमेस्टर तक कुल मिलाकर 80 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है।
- 80% से कम अंक पाने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका संस्थान जस्टिफिकेशन प्रदान करें। ऐसे आवेदन की समीक्षा, तर्क और फेलोशिप की उपलब्धता के आधार पर की जाएगी।
- एमटेक छात्रों को एआई से संबंधित पाठ्यक्रमों में स्नातकोत्तर अध्ययन करना आवश्यक है।
Nominations for PhD scholars -
इंडियाएआई शीर्ष 50 एनआईआरएफ रैंक वाले शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों में शोध करने वाले पूर्णकालिक पीएचडी स्कॉलर्स को फेलोशिप प्रदान कर रहा है। इन स्कॉलर्स को इंडियाएआई पीएचडी फेलोशिप में नामांकन के समय किसी अन्य संगठन से कोई छात्रवृत्ति/ वेतन नहीं मिलना चाहिए।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “शीर्ष 50 एनआईआरएफ रैंक वाले शोध संस्थानों को आधिकारिक लेटरहेड पर अपनी स्वीकृति प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, जिस पर संस्था के प्रमुख द्वारा हस्ताक्षर और मुहर लगी हो, जो इंडियाएआई पीएचडी फेलोशिप दिशानिर्देशों के अनुसार नए पीएचडी स्कॉलर्स को प्रवेश देने के लिए सहमत हो। यह स्वीकृति 30 सितंबर, 2024 तक कविता भाटिया, विज्ञान ‘जी’ और जीसी (एआई और ईटी) को kbhatia@meity.gov.in पर भेजी जानी चाहिए।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार