IISER Pune PhD Admission 2027: आईआईएसईआर पुणे में पीएचडी प्रवेश के लिए 25 अक्टूबर तक करें आवेदन, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | October 21, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read
आईआईएसईआर पुणे ने कॉग्निटिव साइंसेज, एजुकेशनल साइकोलॉजी, डिजाइन, एंथ्रोपोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी और साइंस का इतिहास में एडमिशन शुरू कर दिए हैं।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER), पुणे ने जनवरी 2027 सेशन में पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iiserpune.ac.in पर जाकर 25 अक्टूबर तक आईआईएसईआर पुणे पीएचडी एडमिशन 2027 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
IISER Pune PhD Admission January 2027: पात्रता मानदंड
- आवेदक के पास साइंस या मैथ में मास्टर डिग्री या कम से कम 60% एग्रीगेट मार्क्स के साथ चार साल की बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- साइंस या मैथ्स में बीएससी के बाद 4 वर्षीय बीएससी-बीएड या एमए (एजुकेशन) या बीएड डिग्री पूरी कर ली है, वे भी आवेदन के पात्र हैं।
गैर-भारतीय पासपोर्ट धारक अभ्यर्थी भी संस्थान के विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) का दर्जा होना अनिवार्य है। साथ ही, भारत में रहते हुए या यहां अधिवास के दौरान 10+2, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की हो।
आईआईएसईआर पुणे ने कॉग्निटिव साइंसेज, एजुकेशनल साइकोलॉजी, डिजाइन, एंथ्रोपोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी और साइंस का इतिहास में एडमिशन शुरू कर दिए हैं। कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले पात्रता जांचने और आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की सलाह दी गई है। सीवी चार पेज से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
आईआईएसईआर पुणे पीएचडी एडमिशन 2027 प्रक्रिया में एक रिटन टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा 2 नवंबर को होगा और परिणाम 13 नवंबर को जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के लिए 3 और 4 दिसंबर, 2026 को इन-पर्सन इंटरव्यू होगा। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।
आईआईएसईआर पुणे पीएचडी फेलोशिप -
आईआईएसईआर पुणे योग्य पीएचडी कैंडिडेट्स को PMRF फेलोशिप देता है। डायरेक्ट एंट्री से PMRF के इच्छुक कैंडिडेट्स को पहले इंस्टीट्यूट में रेगुलर पीएचडी प्रोग्राम में सिलेक्ट होना चाहिए। IISER पुणे फेलोशिप के लिए कुछ ही कैंडिडेट्स को रिकमेंड करेगा। आखिरी फैसला नेशनल लेवल डिसिप्लिन-स्पेसिफिक सिलेक्शन कमिटी लेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार