Trusted Source Image

IIM Indore Admission 2026: आईआईएम इंदौर ने हेल्थकेयर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश की घोषणा की

Abhay Pratap Singh | July 20, 2026 | 01:22 PM IST | 2 mins read

आईआईएम इंदौर के ईपीएचएम कोर्स 2026 में प्रवेश लेने वाले उम्मीवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

आईआईएम इंदौर के ईपीएचएम कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 2026 है।
आईआईएम इंदौर के ईपीएचएम कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 2026 है।

नई दिल्ली: भारतीय प्रबंध संस्थान, इंदौर (IIM Indore) ने अपने हेल्थकेयर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (EPHM) के 5वें बैच में प्रवेश की घोषणा की है। हेल्थकेयर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव कोर्स उन पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नेतृत्व करने और एक मजबूत करियर बनाने के लिए एक व्यवस्थित व उच्च-स्तरीय शिक्षा पाना चाहते हैं।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान (UGC/AICTE/DEC/AIU/राज्य सरकार) से किसी भी विषय में डिप्लोमा (10+2+3)/ स्नातक डिग्री या समकक्षा योग्यता (10+2+3 या 10+2+4) होनी चाहिए। सभी वर्षों के कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हों। ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस हो।

इस अवसर पर आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर प्रो हिमांशु राय ने कहा, “आज के समय में हेल्थकेयर लीडरशिप केवल क्लिनिकल या ऑपरेशनल विशेषज्ञता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं अधिक की मांग करती है। इसके लिए जटिल परिस्थितियों को संभालने, संस्थागत प्रदर्शन में सुधार करने, नियामक व तकनीकी बदलावों के अनुकूल ढलने और हर फैसले के केंद्र में मरीज के बेहतर परिणामों को रखने की क्षमता की आवश्यकता है।”

Also readIIM Calcutta EPOM Admission 2026: आईआईएम कलकत्ता ने कार्यकारी संचालन प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश की घोषणा की

उन्होंने आगे कहा, इस कार्यक्रम के माध्यम से आईआईएम इंदौर का उद्देश्य ऐसे पेशेवरों को तैयार करना है जो अधिक सटीक निर्णय क्षमता, मजबूत प्रबंधकीय अनुशासन और इस क्षेत्र की बदलती प्राथमिकताओं की गहरी समझ के साथ स्वास्थ्य सेवा संगठनों का नेतृत्व कर सकें।” कोर्स की अवधि 12 महीने है, जिसमें वीकेंड लाइव ऑनलाइन सेशन और तीन दिन का ऑन-कैंपस इमर्शन शामिल है।

इस कार्यक्रम में आठ प्रमुख क्षेत्रों हेल्थकेयर मैनेजमेंट, फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, स्ट्रैटेजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप, ऑपरेशन्स मैनेजमेंट, बिजनेस एथिक्स, ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर, ग्लोबल एंड डोमेस्टिक हेल्थकेयर रेगुलेशन और डेटा एनालिटिक्स पर जोर दिया गया है। यह कार्यक्रम डायरेक्ट-टू-डिवाइस मोड में इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

IIM Executive Programme in Healthcare Management: महत्वपूर्ण विवरण

आईआईएम इंदौर ईपीएचएम कोर्स 2026 में प्रवेश लेने वाले उम्मीवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 9 अगस्त 2026 से की जाएगी। पाठ्यक्रम की कुल फीस 3,51,000 रुपये (18% जीएसटी और बैंक चार्ज 6100 रुपये अगल से) है। अधिक जानकारी के लिए आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in और https://timespro.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications