IGNOU TEE June 2026 Date Sheet: इग्नू टीईई जून एग्जाम डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 08:20 AM IST | 2 mins read
इग्नू जून 2026 टीईई परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल उचित समय पर खोल दिया जाएगा।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 सत्र के लिए टर्म एंड एग्जाम (TEE) की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। इग्नू टीईई जून 2026 परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 1 जून से शुरू होगी और 15 जुलाई, 2026 को समाप्त हो जाएगी। इग्नू जून 2026 टीईई परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
इग्नू टीईई परीक्षा जून 2026 के लिए पहला चरण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:00 बजे से शाम 5: बजे तक निर्धारित है। इग्नू टीईई जून 2026 डेटशीट में परीक्षा तिथि, परीक्षा सत्र, परीक्षा शिफ्ट और कार्यक्रम कोड सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, छात्र 27 फरवरी या उससे पहले ईमेल-आईडी datesheet@ignou.ac.in के माध्यम से इग्नू जून 2026 टीईई डेटशीट में किसी भी प्रकार की विसंगति की सूचना दे सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
सूचना में कहा गया कि, यह डेटशीट फिलहाल संभावित है। जून 2026 सत्रांत परीक्षा (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने हेतु पोर्टल उचित समय पर खोल दिया जाएगा। इग्नू टीईई जून 2026 परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरते नोटिस समय नोटिस में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
IGNOU June TEE Tentative Date Sheet 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट इग्नू जून टीईई टेंटेटिव डेटशीट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Announcements’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘जून 2026 टीईई संभावित डेटशीट” लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
IGNOU January 2026 Registration Extended: पंजीकरण तिथि बढ़ी
इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निग (ODL) और ऑनलाइन (Online) कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। इग्नू विभिन्न विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डप्लोमा और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम ओडीएव व ऑनलाइन माध्यमों से प्रदान करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें