IGNOU FYUP 2025: इग्नू ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत गृह विज्ञान में शुरू किया बीए कोर्स
Abhay Pratap Singh | June 23, 2025 | 02:32 PM IST | 2 mins read
इग्नू के चार वर्षीय बीए प्रोग्राम गृह विज्ञान में प्रवेश लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: एफवाईयूपी के तहत गृह विज्ञान में कला स्नातक डिग्री कार्यक्रम मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के सतत शिक्षा विद्यापीठ द्वारा जुलाई 2025 सत्र से शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क तथा नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार गृह विज्ञान / सामुदायिक विज्ञान के भीतर विविध विषयों में विशेषज्ञता की बढ़ती मांग को पूरा करने वाली शिक्षा के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानव विकास और पारिवारिक अध्ययन, सामुदायिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य और पोषण, प्रसार और संचार तथा वस्त्र और परिधान विज्ञान की व्यापक समझ प्रदान करना है। कार्यक्रम में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग का समावेश है, जो समकालीन सामाजिक आवश्यकताओं और रोजगार क्षमता को ध्यान में रखते हुए कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करता है।
BAFHSC: कला स्नातक गृह विज्ञान
इग्नू के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत गृह विज्ञान में प्रवेश लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2025 तय की गई है।
Also read IGNOU June TEE 2025 Practical Schedule: इग्नू जून टीईई प्रैक्टिकल शेड्यूल जारी, एग्जाम डेट जानें
Bachelor of Arts(Home Science): कोर्स का उद्देश्य
इस कोर्स के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता और सतत विकास को बढ़ावा देना, छात्रों को स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका, लिंग सशक्तिकरण और संकट प्रबंधन प्रयासों में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार करना है। कोर्स से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इग्नू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IGNOU Four Year Home Science Programme: महत्वपूर्ण विवरण
- योग्यता - 10+2 उत्तीर्ण या समकक्ष
- शिक्षण का माध्यम - अंग्रेजी और हिंदी
- अवधि - न्यूनतम 3 वर्ष; अधिकतम 6 वर्ष
- परीक्षा प्रणाली - वार्षिक
- शुल्क संरचना - 5000 रुपए प्रति वर्ष
- कुल क्रेडिट - 120 क्रेडिट
- अध्ययन सामग्री - प्रिंट और डिजिटल
IGNOU BA Home Science: कार्यक्रम में मौजूद निकास विकल्प
- प्रथम वर्ष पूर्ण करने पर - गृह विज्ञान में स्नातक प्रमाणपत्र।
- द्वितीय वर्ष पूर्ण करने पर - गृह विज्ञान में स्नातक डिप्लोमा।
- तृतीय वर्ष पूर्ण करने पर - बीए (गृह विज्ञान) ।
- चौथा वर्ष पूर्ण करने पर - बीए (ऑनर्स) गृह विज्ञान।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र