ICSI CSEET Admit Card 2025: आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी; परीक्षा तिथि, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 04:39 PM IST | 2 mins read
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूनिक आईडी और डेट ऑफ बर्थ (DOB) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने कंपनी सिक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) मई 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसईईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूनिक आईडी और डेट ऑफ बर्थ (DOB) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 3 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक - https://tinyurl.com/24ckhgm4
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “24 अप्रैल 2025 से CSEET आवेदन संख्या (विशिष्ट आईडी) और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। कृपया एडमिट कार्ड देखने और प्रिंट करने के लिए Google Chrome या Internet Explorer 8.0 और उससे ऊपर के संस्करण का उपयोग करें।”
सीएसईईटी 2025 परीक्षा सीबीटी - रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने घर से लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करके सीएसईईटी के लिए उपस्थित होने की अनुमति है। किसी भी उम्मीदवार को मोबाइल फोन, टैबलेट, पामटॉप आदि का उपयोग करके परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कंपनी सिक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में कुल 140 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की अवधि 2 घंटे है। अर्हता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक तथा प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
ICSI CSEET 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसईईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर CSEET पर क्लिक करें।
- ‘एडमिट कार्ड मई 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]UP Board 12th Topper 2025: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी, 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें