ICSI CS Professional Result 2024: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | February 25, 2025 | 10:50 AM IST | 1 min read
सीएस प्रोफेशनल 2024 दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
‘Career prospects in Company Secretary’ E-Book which has been structured by ICSI for the students who can learn about how to become a CS and follow path towards a successful career.
Free Downloadनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज यानी 25 फरवरी, 2025 को सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu या icsi.examresults.net के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। प्रोफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद वे कंपनी सेक्रेटरी बनने के योग्य हो जाएंगे।
आईसीएसआई ने प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए दिसंबर 2024 परीक्षा 21 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में कुल 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
ICSI CS Professional Result 2024: रिजल्ट डिटेल्स
सीएस दिसंबर 2024 प्रोफेशनल स्कोरकार्ड में परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का निम्नलिखित विवरण शामिल है-
- उम्मीदवार का नाम
- अवधि
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल मार्क
- योग्यता स्थिति
ICSI CS Result 2024: सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुएगा यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- उम्मीदवार इसे चेक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट के बाद, आईसीएसआई 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर परिणाम-अंक विवरण भेजेगा। यदि किसी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं मिलती है, तो वह exom@icsi.edu पर ईमेल पर कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार