ICAI CA September Result 2025: सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल रिजल्ट कल होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | November 2, 2025 | 05:16 PM IST | 1 min read
आईसीएआई उत्तीर्ण प्रतिशत, मेरिट सूची और टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। प्रत्येक स्तर पर टॉप 3 रैंक धारकों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के सितंबर 2025 सत्र के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम दोपहर लगभग 2 बजे उपलब्ध होंगे, जबकि फाउंडेशन स्तर के परिणाम शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे।
New: CA Inter Sep 2026 Admit Card Out - Direct Link
Don't Miss: CA placements, salary, recruiters | Certificate courses offered by ICAI
Recommended: Download CA Inter Syllabus
सीए सितंबर रिजल्ट 2025 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult या icai.org पर जाकर और अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और कैप्चा दर्ज करके सीधे लिंक से अपने सीए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA Result 2025: मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी
सीए सितंबर फाइनल परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 3, 6 और 8 सितंबर को और ग्रुप 2 के लिए 10, 12 और 14 सितंबर को हुई। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटर परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को हुई, जबकि ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को कराई गई।
इसके बाद, सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की गईं। आईसीएआई उत्तीर्ण प्रतिशत, मेरिट सूची और टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। प्रत्येक स्तर पर टॉप 3 रैंक धारकों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
ICAI CA September Result 2025: सीए रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएआई सीए रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए रिजल्ट 2025 लिंक को ओपन करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब सीए रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
सीए फाइनल 2025 परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल