ICAI CA Inter Result 2026: आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट घोषित, caresults.icai.org से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
Santosh Kumar | October 22, 2026 | 10:47 AM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए इंटर सितंबर रिजल्ट 2026 देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट लिंक अब एक्टिव कर दिया गया है।
New: CA Inter Sep 2026 Result Out - Direct Link
Don't Miss: CA placements, salary, recruiters | Certificate courses offered by ICAI
Recommended: Download CA Inter Syllabus
आईसीएआई सीए इंटर परीक्षाएं 1 से 12 सितंबर के बीच आयोजित की गई। रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद, उम्मीदवार स्क्रीन पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
ICAI CA Inter Merit List 2026: आईसीएआई सीए इंटर मेरिट लिस्ट जारी
सीए इंटरमीडिएट सितंबर के परिणामों के साथ एक मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें टॉपर्स के नाम, उनकी ऑल इंडिया रैंक, शहर और अंक शामिल हैं। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट्स के लिए caresults.icai.org और icai.org पर जाएं।
आईसीएआई ने पास प्रतिशत, ग्रुप-वाइज पास रेट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। सफल छात्र अब सीए फाइनल की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जबकि जो छात्र पास नहीं हो पाए, उन्हें अगले प्रयास के लिए रणनीति बनानी होगी।
Also read जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर विचार के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित की
ICAI CA Inter Result 2026: सीए इंटर सितंबर रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए इंटर रिजल्ट सितंबर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए इंटर रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब सीए इंटर रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
CA Inter Passing Marks 2026: आईसीएआई सीए इंटर पासिंग मार्क्स
सीए इंटर परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। सीए इंटरमीडिएट में कुल 6 पेपर होते हैं, हर पेपर 100 मार्क्स का होता है।
जिन छात्रों को अपने मार्क्स को लेकर कोई संदेह है, वे आईसीएआई की मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, सर्टिफाइड कॉपी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने की संभावना है।
अगली खबर
]सिम्बियोसिस के प्रोफेसर पर पूर्व छात्रा को अनुचित संदेश भेजने का आरोप, संस्थान ने अनिवार्य अवकाश पर भेजा
सूत्रों के अनुसार, प्रोफेसर ने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, नागपुर पुलिस के अनुरोध के बावजूद 6 महीने पहले संस्थान छोड़ चुकी छात्रा और उसके पिता ने अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार