Trusted Source Image

ICAI CA Result 2024: सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर रिजल्ट 30 अक्टूबर को हो सकता है जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें

Santosh Kumar | October 26, 2024 | 03:36 PM IST | 2 mins read

सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।

Back

CA Foundation Complete Guide

Candidates can check all about CA Foundation by downloading this E-Book.

Check Now
सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा 2024 के परिणाम 30 अक्टूबर, 2024 को घोषित किए जाने की उम्मीद है। आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट की जानकारी धीरज खंडेलवाल ने ट्वीट के जरिए शेयर की है। उन्होंने लिखा, "सितंबर 2024 माह में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 30 अक्टूबर को घोषित होने की संभावना है।"

सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। जबकि इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को हुईं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 19, 21 और 23 सितंबर, 2024 को आयोजित की गईं।

CA Foundation September Result 2024: परिणाम विवरण

सीए फाउंडेशन, इंटर परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परिणाम में उम्मीदवार की योग्यता स्थिति के साथ-साथ विषयवार अंक भी शामिल होंगे।

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त, सभी चार पेपरों को मिलाकर न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। सीए फाउंडेशन जून का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।

Also readICAI CA Final Admit Card 2024: आईसीएआई सीए फाइनल एडमिट कार्ड eservices.icai.org पर जारी, 3 नवंबर से परीक्षा

ICAI CA Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर परिणाम 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।।
  • होम पेज पर सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
  • अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • अब रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications