ICAI CA Final Admit Card 2026: आईसीएआई सीए फाइनल एडमिट कार्ड नवंबर सत्र के लिए जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 06:50 PM IST | 1 min read

आईसीएआई ने सीए फाइनल एडमिट कार्ड नवंबर सत्र की परीक्षा के लिए जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।

संस्थान द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना सीए फाइनल नवंबर सत्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। इसलिए, परीक्षा केंद्र जाने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर लेना चाहिए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और कोई वैलिड पहचान प्रमाण साथ लेकर जाना होगा। जिन उम्मीदवारों के पास ये दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ICAI CA Final November Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के उपयोग के लिए सेव कर लें।

Also read UGC NET December 2026: यूजीसी नेट इंफॉर्मेशन ब्रोशर संशोधित, परीक्षा तिथि बदली, सीट स्लिप व हॉल टिकट डेट जारी

ICAI CA Final November Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

सीए फाइनल पेपर
परीक्षा तिथि
परीक्षा का समय
ग्रुप 1 - पेपर 1
2 नवंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
ग्रुप 1 - पेपर 2
4 नवंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
ग्रुप 1 - पेपर 3
6 नवंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
ग्रुप 2 - पेपर 4
9 नवंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
ग्रुप 2 - पेपर 5
11 नवंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
ग्रुप 2 - पेपर 6
13 नवंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]