IBPS SO Prelims Result 2024: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | December 3, 2024 | 05:23 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज यानी 3 दिसंबर को आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स 2024 परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। आईबीपीएस एसओ एग्जाम 9 नवंबर को आयोजित किया गया था। आईबीपीएस एसओ रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा 2024 ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
IBPS SO Prelims Result 2024: मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। आईबीपीएस एसओ 2024 मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसका प्रवेश पत्र जल्द जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 में परीक्षा स्थल, पता, शिफ्ट समय जैसे सभी विवरण देखने को मिलेंगे। बता दें कि आईबीपीएस के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 896 रिक्तियों को भरना है।
Also read IBPS PO Prelims Score Card 2024: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी, 3 दिसंबर तक करें डाउनलोड
IBPS SO Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर ऊपर दिए गए IBPS CRP SPL-XIV Result Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आईबीपीएस एसओ रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने रिजल्ट की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल