IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परिणाम कब आएगा ibps.in पर; आगे की प्रक्रिया, कुल पद जानें
Abhay Pratap Singh | September 21, 2025 | 10:19 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से जल्द ही आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स 2025 एग्जाम का रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार ही आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 में शामिल होने के पात्र होंगे। प्रोबेशनरी ऑफिसर चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2025 के माध्यम से विभिन्न भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 5,208 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरा जाएगा।
प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2025 को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों की तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या विषय पर आधारित परीक्षा होगी।
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसका आयोजन आईबीपीएस के सहयोग से भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आईबीपीएस करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS PO Prelims 2025 Result Date: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
- IBPS PO/MT प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- आईबीपीएस पीओ स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल