HPSC Interview Marks 2026: एचपीएससी इंटरव्यू अंक एडीए और सुपरिंटेंडेंट भर्ती के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | October 19, 2026 | 12:45 PM IST | 1 min read

एचपीएससी एडीए इंटरव्यू अंक 2026 और सुपरिंटेंडेंट इंटरव्यू अंक 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए हैं।

आयोग ने साक्षात्कार में उपस्थित सभी 514 उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार अंक जारी किए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 18/2025 के तहत सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) और विज्ञापन संख्या 01/ 2025 के अंतर्गत अधीक्षक (Superintendent - Legal) भर्ती के साक्षात्कार चरण के अंक जारी कर दिए हैं। इंटरव्यू में उपस्थित कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से अपने अंक जांच सकते हैं।

एचपीएससी एडीए इंटरव्यू अंक 2026 और सुपरिंटेंडेंट इंटरव्यू अंक 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए हैं, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग ने साक्षात्कार में उपस्थित सभी 514 उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार अंक जारी किए गए हैं।

HPSC ADA and Superintendent 2025 Interview Marks: आवश्यक विवरण

उम्मीदवार एचपीएससी इंटरव्यू मार्क्स पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:

  • क्रम संख्या
  • रोल नंबर
  • अभ्यर्थी का नाम
  • कैटेगरी व सब-कैटेगरी
  • SKT में अंक
  • इंटरव्यू अंक
  • कुल अंक

Also read UPSSSC ASO 2016 Final Result: यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी का अंतिम परिणाम जारी, कटऑफ जांचें

एचपीएससी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी और सुपरिटेंडेंट साक्षात्कार अंकों के साथ विषय ज्ञान परीक्षा (SKT) में प्राप्त अंक भी जारी किए गए हैं। सहायक जिला अटॉर्नी और अधीक्षक (कानून) के पदों के लिए संयुक्त साक्षात्कार 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किए गए थे।

एचपीएससी एडीए भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 255 पद और एचपीएससी सुपरिटेंडेंट भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 4 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

HPSC Interview Marks: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार इंटरव्यू में प्राप्त अंक जांच सकते हैं:

  • सबसे पहले https://hpsc.gov.in/en-us/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘What's New’ सेक्शन खोजें।
  • अब, ‘सहायक जिला अटॉर्नी (विज्ञापन संख्या 18/2025) और अधीक्षक (कानूनी) (विज्ञापन संख्या 01/2025) के पदों के लिए साक्षात्कार अंक’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी, इसमें अपने अंक जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]