HP LEET 2025 Result: एचपी लेट्रल एंट्री प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, फाइनल आंसर की जारी, hptechboard.com पर करें चेक
Santosh Kumar | June 4, 2025 | 05:08 PM IST | 2 mins read
एचपी एलईईटी 2025 परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई। इसके बाद 27 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी) ने 4 जून 2025 को एचपी एलईईटी 2025 (हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स के दूसरे साल में एडमिशन दिया जाता है।
एचपी एलईईटी 2025 परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई। इसके बाद 27 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 31 मई थी। अभ्यर्थियों को आपत्तियां ईमेल के जरिए भेजनी थीं।
अब बोर्ड ने एचपी एलईईटी 2025 फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा। काउंसलिंग की तारीखें भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
HP LEET 2025 Counselling: एचपी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल
एचपी एलईईटी 2025 में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार होगी। खेल कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 जून 2025 को उनके खेल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
इसके बाद 12 जून को खेल क्रेडिट की जानकारी सीडैक को भेजी जाएगी। 10 से 20 जून तक अपने अंक अपडेट कर सकते हैं तथा कॉलेज और कोर्स का विकल्प भर सकते हैं। इसके बाद 24 जून को सीट आवंटन का पहला राउंड होगा।
जिन छात्रों को सीटें मिलेंगी, उन्हें 28 जून 2025 तक अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। रिक्तियों की सूची 30 जून को प्राचार्यों द्वारा प्रदर्शित की जाएगी। पूरा शेड्यूल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
HP LEET 2025 Result: एचपी एलईईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचपी एलईईटी रिजल्ट 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
- होमपेज पर एचपी एलईईटी रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- एचपी एलईईटी रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें नाम, रैंक चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- साथ ही एचपी एलईईटी फाइनल आंसर की भी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]JCECEB LE Admit Card 2025: जेसीईसीईबी एलई एडमिट कार्ड jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी, 8 जून को एग्जाम
पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 जून, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल