Santosh Kumar | November 14, 2025 | 11:11 AM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hry.online-counselling.co.in पर राउंड 1 में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hry.online-counselling.co.in पर राउंड 1 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और अपने विकल्प भरकर लॉक कर सकते हैं। हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों सहित एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और जमा की गई जानकारी में सुधार 13 से 16 नवंबर, 2025 तक रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा। विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 13 से 16 नवंबर, 2025 तक होगी।
इसके बाद, प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा और कोई भी अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त शिकायतों के समाधान के बाद अंतिम आवंटन सूची प्रदर्शित की जाएगी।
हरियाणा नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-
काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुल्क (जो वापस नहीं किया जाएगा) हरियाणा के सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹2500 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹1250 है।
यह प्रक्रिया एमडी, एमएस और डिप्लोमा जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटे की सीटों के आवंटन के लिए है। उम्मीदवार 18 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीजी डीएमई द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।
Santosh Kumar