GSEB Supplementary Hall Ticket 2025: गुजरात बोर्ड एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट जारी, परीक्षा 23 जून से
Abhay Pratap Singh | June 13, 2025 | 03:12 PM IST | 2 mins read
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूलों को एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात बोर्ड एसएससी (कक्षा 10वीं) और एचएससी (कक्षा 10वीं) सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए हाल टिकट जारी कर दिए हैं। स्कूल प्रिंसिपल आधिकारिक वेबसाइट gen.gsebht.in, gsebht.in या gseb.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: GSEB SSC Purak Result 2026 Link
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: GSEB SSC QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
गुजरात बोर्ड पूरक परीक्षा 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए स्कूल का इंडेक्स नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जीएसईबी एसएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट 2025 और गुजरात बोर्ड एचएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट 2025 प्रिंसिपल के हस्ताक्षर व मुहर के साथ छात्रों को वितरित करना होगा।
जीएसईबी सप्लीमेंट्री एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए पूरक परीक्षा 23 जून से 3 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। वहीं, जीएसईबी कक्षा 12वीं के लिए पूरक परीक्षा 23 जून से शुरू होगी और 1 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। गुजरात बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बोर्ड ने स्कूलों को पूरक आवेदन के अनुसार हाल टिकट पर उल्लिखित उम्मीदवार के विषयों और माध्यम को सत्यापन करने का निर्देश दिया है। गुजरात बोर्ड सप्लीमेंट्री हाल टिकट पर छात्र की पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाई जानी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “यदि आवेदन पत्र या हॉल टिकट में सूचीबद्ध विषयों में कोई विसंगति पाई जाती है, तो मामले को वैध सहायक दस्तावेजों के साथ तीन दिनों के भीतर बोर्ड के गांधीनगर कार्यालय में माध्यमिक शाखा के ध्यान में लाया जाना चाहिए।”
GSEB HSC, SSC Supplementary Hall Ticket 2025: कैसे डाउनलोड करें?
गुजरात बोर्ड सप्लीमेंट्री हाल टिकट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gsebeservice.com पर जाएं।
- ‘जीएसईबी 10वीं/12वीं हाल टिकट 2025’ के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- गुजरात बोर्ड पूरक परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड करें और वितरित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार