Global Employability Rankings 2025: आईआईटी दिल्ली बना भारत का सबसे अधिक रोजगार देने वाला विश्वविद्यालय
Santosh Kumar | November 20, 2024 | 12:31 PM IST | 1 min read
भारतीय संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे 60वें स्थान पर है, आईआईटी खड़गपुर 141वें स्थान पर है तथा आईआईएम अहमदाबाद 160वें स्थान पर है।
नई दिल्ली: फ्रेंच कंसल्टेंसी इमर्जिंग और टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) ने ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की है। इसमें दुनिया के उन शीर्ष संस्थानों की सूची दी गई है जो छात्रों को सबसे अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने में सक्षम हैं। इसके अनुसार, आईआईटी दिल्ली को भारत में सबसे अधिक रोजगार देने वाला विश्वविद्यालय माना गया है। जारी सूची में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली को 28वां स्थान मिला है।
ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के अनुसार, शीर्ष 250 में 52 विश्वविद्यालयों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका ने रैंकिंग में अपना दबदबा कायम रखा। वहीं, सूची में कई भारतीय संस्थानों के नाम भी शामिल हैं।
Global Employability Rankings 2025: 10 भारतीय संस्थान शामिल
आईआईटी दिल्ली पिछले वर्ष की तुलना में एक स्थान नीचे खिसक गया है, जबकि आईआईएससी बेंगलुरु 8 स्थान चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गया है, जिससे यह शीर्ष 50 में दूसरा भारतीय विश्वविद्यालय बन गया है।
भारतीय संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे 60वें स्थान पर है, आईआईटी खड़गपुर 141वें स्थान पर है तथा आईआईएम अहमदाबाद 160वें स्थान पर है। आईआईटी मद्रास 21 स्थान की छलांग लगाकर 214वें स्थान पर पहुंच गया है।
जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय 237वें स्थान से सुधरकर 219वें स्थान पर है। एमिटी विश्वविद्यालय 225वें स्थान पर है, तथा अन्ना विश्वविद्यालय ने 237वें स्थान पर पदार्पण किया है। बैंगलोर विश्वविद्यालय 249वें स्थान पर है।
Also read QS Asia Rankings 2025: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2025 जारी; टॉप 100 में भारत की 6 यूनिवर्सिटीज शामिल
GEURS 2025: टॉप संस्थानों की सूची
ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी रैंकिंग (GEURS) नियोक्ताओं की राय, मतदान प्रक्रिया, विश्वविद्यालय के चयन और प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग की जाती है। नीचे भारत के शीर्ष संस्थानों की सूची दी गई है-
|
संस्थान का नाम |
रैंक |
|---|---|
|
आईआईटी दिल्ली |
28 |
|
आईआईएससी बेंगलुरु |
47 |
|
आईआईटी बॉम्बे |
60 |
|
आईआईटी खड़गपुर |
141 |
|
आईआईएम अहमदाबाद |
160 |
|
आईआईटी मद्रास |
214 |
|
दिल्ली विश्वविद्यालय |
219 |
|
एमिटी यूनिवर्सिटी |
225 |
|
अन्ना यूनिवर्सिटी |
237 |
|
बेंगलुरु यूनिवर्सिटी |
249 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार