Santosh Kumar | September 2, 2026 | 10:30 AM IST | 2 mins read
गेट 2027 का आयोजन आईआईटी मद्रास कर रहा है। बिना लेट फीस के रेगुलर समय में आवेदन की लास्ट डेट 27 सितंबर तय की गई है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित 'ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग' (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म आज जारी किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम पोर्टल आज शाम 7 बजे से पहले एक्टिव हो जाएगा। हालांकि पहले डेट कई बार बदली गई, लेकिन अब उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जा सकते हैं।
गेट 2027 का आयोजन आईआईटी मद्रास कर रहा है। बिना लेट फीस के रेगुलर समय में आवेदन की लास्ट डेट 27 सितंबर तय की गई है। इसके बाद, लेट फीस के साथ बढ़ी हुई समय-सीमा में 5 अक्टूबर तक फॉर्म जमा किए जा सकते हैं।
आवेदन में सुधार के लिए विंडो 14 से 21 अक्टूबर तक खुली रहेगी। परीक्षा फरवरी में 6 दिनों तक आयोजित की जाएगी, जबकि नतीजे 19 मार्च, 2027 को घोषित किए जाएंगे। संस्थान ने परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
भारतीय नागरिकों के लिए डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया है। उम्मीदवार सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट पहले से तैयार रखें, संस्थान का मानना है कि इससे एप्लीकेशन प्रोसेस आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
इस साल गेट में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे। इसमें रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (आरए) नाम का एक नया पेपर जोड़ा गया है। सिलेबस में भी बदलाव किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपडेटेड सिलेबस देखना चाहिए।
सामान्य अवधि के दौरान, महिलाओं, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹1,000 प्रति पेपर और अन्य सभी के लिए ₹2,000 है। बढ़ी हुई अवधि के दौरान, यह शुल्क क्रमशः बढ़कर ₹1,500 और ₹2,500 हो जाएगा।
जो उम्मीदवार दो पेपर चुनेंगे, उन्हें दोगुनी फीस देनी होगी। टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस को अब इंजीनियरिंग साइंसेज का एक सेक्शनल पेपर बना दिया गया है। परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को होगी।