GATE 2026 Answer Key Objection Window: गेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 28 फरवरी
Abhay Pratap Singh | February 26, 2026 | 08:43 AM IST | 2 mins read
गेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियर (GATE) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से 28 फरवरी तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
गेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रोविजनल कैंडिडेट को गेट 2026 उत्तर कुंजी पर चुनौती देने की अनुमति नहीं है। हालांकि, वे GOAPS पोर्टल goaps.iitg.ac.in पर जाकर गेट रिस्पॉन्स शीट, प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रश्नों/ उत्तर कुंजी पर आधारित चुनौतियां 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक दर्ज करा सकते हैं। चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा। गेट परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई गई थी।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। गेट 2026 स्कोरकार्ड 27 मार्च से 31 मई 2026 तक GOAPS पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। 31 मई के बाद उम्मीदवार 500 रुपये का शुल्क देकर 31 दिसंबर, 2026 तक गेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट स्कोर का उपयोग मेडिकल इंजीनियरिंग, एमटेक, एमएस और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरियों और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं जैसी अनुसंधान फैलोशिप के लिए किया जाता है। गेट परीक्षा 2026 में कुल 30 प्रश्नपत्र थे।
GATE Answer Key 2026: आपत्तियां कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट गेट आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- “GOAPS पोर्टल” लिंक पर क्लिक करें।
- वैध नामांकन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- गेट 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र स्क्रीन होंगे।
- “मास्टर प्रश्न पत्र” में दिए गए प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- जिस प्रश्न को चुनौती देना चाहते है उसका चयन करें।
- संबंधित दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें व सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा