FMGE City Intimation Slip 2026: एफएमजीई अक्टूबर सिटी स्लिप nbe.edu.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 01:47 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस ने एफएमजीई अक्टूबर सत्र की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर सत्र की परीक्षा के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एफएमजीई अक्टूबर सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर का नाम होता है। इसे पहले जारी करने का उद्देश्य यह है कि आवेदक अपनी यात्रा की व्यवस्था पहले से कर सकें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।
FMGE October City Slip 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- 'स्क्रीन टेस्ट' सेक्शन के अंतर्गत 'FMGE' विकल्प पर क्लिक करें।
- एफएमजीई अक्टूबर परीक्षा के तहत दिए गए एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब जरूरी विवरण, जैसे कि यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- एफएमजीई अक्टूबर सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब एफएमजीई एडवांस सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- एफएमजीई अक्टूबर सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और सेव कर लें।
FMGE October City Slip 2026: सिटी स्लिप विवरण
एफएमजीई 2026 अक्टूबर सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।
FMGE 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
एनबीईएमएस द्वारा एफएमजीई अक्टूबर सत्र का एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर, 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन उम्मीदवारों द्वारा पालन किए जाने वाले अन्य निर्देश होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उपलब्ध होते ही डाउनलोड करना होगा और इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
FMGE 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
एफएमजीई परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार