एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरकारी एमबीबीएस सीट के लिए सामान्य वर्ग का संभावित कट-ऑफ 610 से 625+ और एससी कैटेगरी का सुरक्षित स्कोर 500 से 530+ मार्क्स के बीच रहने का अनुमान है।
एनटीए के महानिदेशक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए देहरादून के अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने आदेश जारी कर परीक्षा के लिए निर्धारित सभी 16 केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है।