इस वर्ष 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में 42 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इसमें कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं।
आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव करने के लिए 25 और 26 मई तक अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवार 31 मई तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं।
बीआर्क और बी.प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा के पेपर 2 का रिजल्ट आंसर की जारी होने के कुछ दिन बाद घोषित किया जाएगा। छात्र जेईई मेन आंसर की 2025 और परिणाम दोनों को jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी परीक्षा आयोजित करता है।