Trusted Source Image

एकलव्य स्कूलों में 38,800 नई नौकरियों की घोषणा, राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा में किया विद्यालय का उद्घाटन

Santosh Kumar | March 1, 2024 | 02:30 PM IST | 2 mins read

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 26 और 27 फरवरी को तांतनगर, मंझारी, नोआमुंडी, बांसजोर, पकर्तन में 5 ईएमआरएस स्कूल का उद्घाटन किया।

एकलव्य स्कूलों में नई भर्ती  की घोषणा (इमेज-X/@rashtrapatibhvn)
एकलव्य स्कूलों में नई भर्ती की घोषणा (इमेज-X/@rashtrapatibhvn)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के बरसही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) का उद्घाटन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को अहम बताया। साथ ही नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती की भी घोषणा की।

बता दें कि एकलव्य आवासीय मॉडल स्कूल भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य आदिवासी छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है। 2019 से अब तक 452 नए ईएमआरएस स्कूल स्थापित किए गए हैं।

इस योजना के तहत, जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने मार्च 2026 तक देश में कुल 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। ये विद्यालय हर उस ब्लॉक में होंगे जहां 50% या अधिक एसटी आबादी है।

38,800 शिक्षण और गैर-शिक्षण भर्ती

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) केंद्र की इस योजना के तहत 38,800 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती करने की प्रक्रिया में है, जिनमें से लगभग 10,000 कर्मचारियों का चयन पहले ही किया जा चुका है।

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "सरकार सुदूर आदिवासी ब्लॉकों में आदिवासी छात्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोल रही है। अब यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें।"

Also readEMRS Result 2023: एकलव्य मॉडल स्कूल में टीजीटी, पीजीटी व नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम रिजल्ट जारी

इससे पहले केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने 26 और 27 फरवरी को तांतनगर, मंझारी, नोवामुंडी, बांसजोर, पकर्तन में पांच ईएमआरएस स्कूलों का भी उद्घाटन किया था।

बता दें कि बरसही ईएमआरएस कॉम्प्लेक्स करीब 8 एकड़ जमीन में बनाया गया है। इसके अंतर्गत, 480 छात्रों के लिए 16 कक्षाएं होंगी जिनमें 240 लड़कियां और 240 लड़के होंगे। यहां अलग-अलग लड़के और लड़कियों के छात्रावास, मेस, प्रिंसिपल, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आवासीय आवास, प्रशासनिक ब्लॉक, खेल का मैदान, कंप्यूटर और विज्ञान प्रयोगशालाएं हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications