DU-UG Admissions 2026-27: दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए कोटे के लिए प्रायोगिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित
Press Trust of India | July 14, 2026 | 07:18 AM IST | 2 mins read
नृत्य, वाद-विवाद, गायन और रंगमंच के लिए प्रायोगिक परीक्षा 16 जुलाई से होंगी और रविवार को छोड़कर लगभग एक हफ़्ते तक चलने की उम्मीद है। योग की प्रायोगिक परीक्षा 17 जुलाई से शुरू होंगे और लगभग दो दिनों तक चलेगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में पाठ्येत्तर गतिविधियों (ईसीए) कोटा के तहत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा और परीक्षा स्थल की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। अधिकतर श्रेणियों के लिए शारीरिक परीक्षा 16 जुलाई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन यह परीक्षा कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल के जरिए जारी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के बीच आयोजित करा रहा है।
डीयू के मुताबिक अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए तय तारीख और समय की विस्तृत सूची एप्लीकेशन में सुधार की प्रक्रिया बंद होने के बाद 14 जुलाई तक जारी की जाएगी। एग्जाम टाइम की सूचना केवल डीयू की वेबसाइट पर दी जाएगी।
DU-UG Admissions 2026-27: डीयू ने जारी किए निर्देश
डीयू ने कहा कि दिल्ली के बाहर के उम्मीदवार ईसीए श्रेणी के लिए तय परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी तारीख के लिए यात्रा टिकट बुक कर लें; उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल के पास रहने की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
परामर्श में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों की प्रायोगिक परीक्षा की तय तारीख वही है जो उनकी आरक्षित यात्रा टिकट की तारीख है, तो वे विश्वविद्यालय को लिखकर तारीख बदलने का अनुरोध कर सकते हैं।
DU UG Admissions 2026-27: प्रायोगिक परीक्षा की संभावित तिथि
नृत्य, वाद-विवाद, गायन और रंगमंच के लिए प्रायोगिक परीक्षा 16 जुलाई से होंगी और रविवार को छोड़कर लगभग एक हफ़्ते तक चलने की उम्मीद है। योग की प्रायोगिक परीक्षा 17 जुलाई से शुरू होंगे और लगभग दो दिनों तक चलेगी।
नृत्य की प्रायोगिक परीक्षा भारती कॉलेज में होने की उम्मीद है, जबकि वाद-विवाद की प्रायोगिक परीक्षा रामजस कॉलेज में होगी। जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (संध्या पाली) में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की परीक्षा 20 जुलाई को होगी।
जबकि ललित कला की प्रायोगिक परीक्षा उसी दिन शुरू होकर तीन से चार दिनों तक चलेगी। रचनात्मक लेखन और वाद्य यंत्र वादन परीक्षा के साथ ही डिजिटल मीडिया श्रेणी की प्रायोगिक परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होगी।
DU UG Admissions 2026-27: कोई शारीरिक परीक्षा नहीं होगी
रंगमंच की प्रतियोगिता के लिए मिरांडा हाउस, गायन के लिए माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन, वाद्ययंत्र वादन के लिए श्री अरबिंदो कॉलेज (सुबह पाली), रचनात्मक लेखन के लिए हंसराज कॉलेज, डिजिटल मीडिया के लिए महाराजा अग्रसेन कॉलेज, ललित कला के लिए आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज परीक्षा स्थल होंगे।
नेशनल कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना श्रेणी के लिए कोई शारीरिक परीक्षा नहीं होगी। डीयू ने कहा कि अभ्यार्थियों के अंक 25 या 26 जुलाई के आसपास प्रवेश पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिसके बाद दो-तीन दिनों के लिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल