DU PG Spot Round Counselling 2024: डीयू पीजी स्पॉट राउंड काउंसलिंग admission.uod.ac.in पर शुरू, देखें शेड्यूल
Saurabh Pandey | July 23, 2024 | 07:50 AM IST | 2 mins read
डीयू पीजी स्पॉट राउंड सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर डीयू पीजी स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
उम्मीदवार 24 जुलाई तक डीयू पीजी स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2024 पंजीकरण फॉर्म भर सकेंगे। डीयू पीजी स्पॉट राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
डीयू पीजी स्पॉट राउंड सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
डीयू की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने सीएसएएस (पीजी) - 2024 के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें किसी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे अपने डैशबोर्ड से उस कार्यक्रम के लिए स्पॉट राउंड चुनकर संबंधित कार्यक्रम में आवेदन करने का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रवेश की पुष्टि के लिए शुल्क का भुगतान
जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 30 जुलाई तक अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। डीयू पीजी स्पॉट प्रवेश शुल्क क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
DU PG Spot Round Counselling 2024: स्पॉट सीट आवंटन रिजल्ट डिटेल
- डीयू पीजी स्पॉट राउंड सीट आवंटन परिणाम 2024 पर निम्नलिखित डिटेल मिलेगी।
- उम्मीदवार का नाम
- प्रोग्राम का नाम
- कॉलेज का नाम
- अभ्यर्थियों का आवेदन क्रमांक
- पद
- वर्ग
DU PG Spot Round Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
डीयू पीजी स्पॉट राउंड सीट आवंटन के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। डीयू पीजी स्पॉट राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 26 जुलाई को जारी किया जाएगा। परिणामों की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को 26 जुलाई से 28 जुलाई के बीच आवंटित सीट को 'स्वीकार' करना होगा।
विभाग 26 से 29 जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेगा। प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। स्पॉट प्रवेश शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
अगली खबर
]Ministry of Education: 2018 से एनटीए ने स्थगित कीं 16 परीक्षाएं; कोविड और लॉजिस्टिक्स प्रमुख वजह
मंत्री ने कहा, "चूंकि एनटीए द्वारा आयोजित अधिकांश परीक्षाएं कई विषयों, कई पालियों और कई दिनों में आयोजित की जाती हैं, इसलिए कोविड महामारी, तकनीकी मुद्दे, प्रशासनिक मुद्दे, कानूनी आदेश आदि जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियां उत्पन्न हुईं, जब विशिष्ट विषयों या पालियों के संबंध में शुरू में अधिसूचित परीक्षा तिथियों का पालन नहीं किया जा सका।"
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’