DSSSB MTS Result 2026: डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा के मार्क्स जारी, 1732 अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 03:50 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी ने एमटीएस भर्ती परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं, जिसमें 1,732 उम्मीदवारों को ई-डोजियर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी 7 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक OARS पोर्टल पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी ने e-Dossier अपलोड करने के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 15 विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 579 पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले 69,607 उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर OARS मॉड्यूल में लॉगिन करके अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी एमटीएस लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड ने ई-डोजियर के माध्यम से दस्तावेज अपलोड करने के लिए कुल 1,732 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।

DSSSB MTS Result 2026: कटऑफ अंक

श्रेणी
न्यूनतम कट-ऑफ अंक (200 में से)
अनारक्षित (UR)
183.36
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
175.61
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
167.43
अनुसूचित जाति (SC)
176.20
अनुसूचित जनजाति (ST)
161.25

DSSSB MTS Result 2026: कैटेगरीवाइज न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

  1. जनरल, ईडब्ल्यूएस - 40%
  2. ओबीसी (दिल्ली) - 35%
  3. एससी, एसटी, पीएच (PwD) - 30%

DSSSB MTS Result 2026: ई-डोजियर लिंक

डीएसएसएसबी एमटीएस लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए e-Dossier का लिंक 7 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक 15 दिनों के लिए सक्रिय रहेगा। यदि उम्मीदवार तय समय के भीतर ई-डोजियर अपलोड नहीं करता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

Also read SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

DSSSB MTS Helpdesk 2026: हेल्पडेस्क नंबर

यदि पोर्टल में किसी तकनीकी खराबी के कारण उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करने में असमर्थ रहते हैं, तो वे ई-डोजियर की अंतिम तिथि समाप्त होने के 48 घंटों के भीतर प्रमाण (स्क्रीनशॉट) के साथ helpdesk-dsssb@delhi.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या सही पाए जाने पर दस्तावेज अपलोड के लिए 3 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]