Delhi Police: दिल्ली पुलिस की चार भर्तियों में 691 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होने की अनुमति

Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 07:13 PM IST | 2 mins read

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में मालप्रैक्टिस के कारण रोके गए 691 अभ्यर्थियों को CAT के अंतरिम आदेश के बाद फिजिकल टेस्ट में शामिल होने की अनुमति मिल गई है।

चारों भर्ती परीक्षाओं के संबंध में पहले जारी किए गए परिणाम संबंधी नोटिसों की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में गलत तरीकों का इस्तेमाल करने के आरोपों के चलते जिन 691 अभ्यर्थियों के परिणामों को प्रोसेस नहीं किया गया था, उन्हें बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के अंतरिम आदेश के बाद में इन सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षा (PE&MT) में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं से संबंधित नोटिस जारी कर बताया है कि यह कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को इससे जुड़े मामलों में दिए गए कैट के अंतरिम आदेश के बाद की गई है। इससे पहले इन अभ्यर्थियों के परिणाम मालप्रैक्टिस में शामिल होने के कारण प्रोसेस नहीं किए गए थे।

इन परीक्षाओं के उम्मीदवारों को मिली अनुमति

सबसे अधिक 423 अभ्यर्थी कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा 2025 से संबंधित हैं। इनके अलावा 157 कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष, 51 हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और 60 हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO), टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) पदों के अभ्यर्थियों को भी फिजिकल टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन अभ्यर्थियों की फिजिकल टेस्ट में भागीदारी पूरी तरह अंतरिम रहेगी। कैट में चल रहे मामलों पर अंतिम फैसला आने के बाद ही इन अभ्यर्थियों के चयन या नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

इन सभी उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के शेड्यूल और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Also read Delhi Police Constable Recruitment 2025: खराब मौसम के कारण 27 और 28 अगस्त का फिजिकल टेस्ट स्थगित, नई डेट जल्द

चारों परीक्षाओं का रिजल्ट

एसएससी ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO), टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 29 मई, 2026 को जारी किया था। परिणाम में 60 उम्मीदवारों का रिजल्ट अनुचित साधनों के इस्तेमाल के आरोप में रोक दिया गया था।

एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 19 जून, 2026 को जारी किया था। जारी परिणाम में 423 उम्मीदवारों का रिजल्ट अनुचित साधनों के इस्तेमाल के आरोप के कारण रोक दिया गया था।

एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 5 जून, 2026 को जारी किया था। परिणाम में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के आरोप के कारण 51 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया था।

एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 29 अप्रैल, 2026 को जारी किया था। परिणाम में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के आरोप के कारण 157 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]