Delhi Nursery Admission: निजी स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, 17 जनवरी को जारी होगी पहली सूची
Press Trust of India | December 20, 2024 | 10:34 PM IST | 1 min read
निजी स्कूलों को अपनी 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार (20 दिसंबर, 2024) को पूरी हो गई। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने 12 नवंबर को एक परिपत्र में घोषणा की थी कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
पहली सामान्य दाखिला सूची 17 जनवरी, 2025 को जारी की जाएगी। गीता रतन ग्लोबल स्कूल के अध्यक्ष आर. एन. जिंदल ने कहा कि स्कूल को नर्सरी में प्रवेश के लिए लगभग 1,000 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को 1 जनवरी, 2025 तक सभी चयनित आवेदकों का विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया है।
द्वारका स्थित वेंकटेश्वर स्कूल की प्रधानाचार्य मनीषा शर्मा ने कहा, “हमें इस वर्ष नर्सरी के लिए लगभग 3,600 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक हैं।” निजी स्कूलों को अपनी 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य है।
परिपत्र के अनुसार इन श्रेणियों के लिए अलग-अलग प्रवेश सूचियां जारी की जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा भी निर्धारित कर दी है। नर्सरी के लिए बच्चों की आयु 31 मार्च 2025 तक कम से कम तीन वर्ष, केजी के लिए चार वर्ष तथा कक्षा एक के लिए पांच वर्ष होनी चाहिए।
नर्सरी के लिए अधिकतम आयु सीमा चार वर्ष से कम, केजी के लिए पांच वर्ष से कम तथा कक्षा एक के लिए छह वर्ष से कम है। चयनित छात्रों की दूसरी सूची आवंटित अंकों के साथ तीन फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया 14 फरवरी, 2025 को समाप्त होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल