DDU: डीडीयू ने पीएचडी सहित विभिन्न विषयों के लिए वाइवा, इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन के संबंध में सूचना की जारी
Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 12:09 PM IST | 3 mins read
इतिहास विषय में सत्र 2025-26 में आरईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: दीनदयाल उपाध्याय (DDU) गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रम (अंग्रेजी विभाग - रेगुलर एवं पार्टटाइम) तथा केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र सहित कई विषयों के लिए वाइवा, साक्षात्कार और प्रेजेंटेशन के संबंध में सूचना जारी की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, पीएचडी के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) और इंटरव्यू का आयोजन 23, 24 और 25 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। डीवी के लिए सुबह 10:00 बजे उपस्थित होना होगा।
रसायन विषय में आरटीई (RET) 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार -
रसायन विषय में शोध प्रवेश परीक्षा (RET) 2025 उतीर्ण करने वाले अंशकालीन एवं पूर्णकालीन श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 21 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
दर्शनशास्त्र विभाग में आरटीई 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रेजेंटेशन -
रिसर्च एंट्रेंस एग्जाम 2025-26 में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों का प्रजेंटेशन दर्शनशास्त्र विभाग में 23 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोहपर 1:00 तक आयोजित किया जाएगा।
प्राचीन इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग में RET 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रेजेंटेशन -
शोध प्रवेश परीक्षा (RET) 2025-26 उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रेजेंटेशन प्राचीन इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग में 23, 24 और 25 अप्रैल, 2026 को कराया जाएगा।
वाणिज्य विभाग मे RET, NET, JRF उत्तीर्ण छाओं की मौखिकी परीक्षा -
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के वाणिज्य विभाग के RET, NET एवं, JRF उत्तीर्ण सभी छात्र/छात्राओं की मौखिकी परीक्षा वाणिज्य विभाग में 21, 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कराई जाएगी।
राजनीति विज्ञान विषय मे RET 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार -
शोध प्रवेश परीक्षा 2025 के साक्षात्कार हेतु योग्य अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22 से 25 अप्रैल तक प्रत्येक दिन दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली का समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तक निर्धारित है।
एमए अंतिम वर्ष राजनीति विज्ञान वार्षिक (Private) परीक्षा -
एमए फाइनल इयर राजनीति विज्ञान वार्षिक (Private) परीक्षा 2025-26 की मौखिक परीक्षा 27 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2026 तक राजनीति विज्ञान विभाग में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को मौखिक परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य रुप से लाना होगा।
Also read
ललित कला एवं संगीत विभाग में RET 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रेजेंटेशन -
आरईटी 2025 - 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रेजेंटेशन ललित कला एवं संगीत विभाग में (दृश्यकला विषय के लिए) 24 अप्रैल, 2026 को विभाग में सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया है।
कोर्स वर्क के प्रथम पत्र- रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन एथिक्स की लिखित परीक्षा (70 अंक) -
कोर्स वर्क के प्रथम पत्र- रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन एथिक्स की लिखित परीक्षा (70 अंक) ग्रन्थालयी के माध्यम से 28 अप्रैल, 2026 को विभिन्न विभागों में करायी जाएगी।
बायोटेक्नोलॉजी विषय मे RET 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार -
बायोटेक्नोलॉजी विषय में शोध प्रवेश परीक्षा (RET-2025) को उत्तीर्ण करने वाले पूर्णकालीन (Full Time) श्रेणी के सभी अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 20 एवं 21 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी।
समाजशास्त्र विषय में RET 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार -
सामान्य अभ्यर्थियों (RET Qualified) के लिए साक्षात्कार 22 अप्रैल को और अंशकालिक (Part-Time) अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू 23 अप्रैल को कराई जाएगी। पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार का आयोजन समाजशास्त्र विभाग में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।
इतिहास विषय में RET 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार -
इतिहास विषय में सत्र 2025-26 में आरईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 से 25 अप्रैल तक समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University - आवश्यक दस्तावेज
साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस में दिए गए दस्तावेजों की मूल प्रति व स्व सत्यापित फोटोकॉपी लानी होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल https://ddugu.ac.in/notifications.php पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा