CUET UG 2025 Result Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब तक आएगा? स्कोरकार्ड लिंक, पिछले वर्षों की रिलीज डेट जानें
Santosh Kumar | June 26, 2025 | 05:33 PM IST | 2 mins read
एनटीए प्रोविजनल सीयूईटी आंसर-की पर दर्ज सभी आपत्तियों की जांच करेगी और उसके बाद ही सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की जारी करेगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी 2025 का रिजल्ट किसी भी समय जारी कर सकती है। प्रोविजनल सीयूईटी यूजी 2025 आंसर की के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी गई है। एनटीए अब जल्द ही सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा करेगी। अभी तक एजेंसी ने कोई तारीख जारी नहीं की है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा देशभर के केंद्रीय, राज्य और अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा देने वाले छात्र सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं- सीयूईटी यूजी का रिजल्ट कब आएगा?
बता दें कि एनटीए प्रोविजनल सीयूईटी आंसर-की पर दर्ज सभी आपत्तियों की जांच करेगी और उसके बाद ही सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की जारी करेगी। सीयूईटी यूजी रिजल्ट संशोधित आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CUET UG 2025 Result: डीयू में प्रवेश के लिए करें अप्लाई
उत्तर कुंजी की सहायता से छात्र संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
इस साल सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में बदलाव किए गए थे। इसे तीन शिफ्ट में कंप्यूटर पर लिया गया था। छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सीएसएएस पोर्टल admission.uod.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Also read CUET UG 2025 Answer Key: सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, करें डाउनलोड
CUET UG 2025 Result Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट डेट
सीयूईटी यूजी परीक्षा के पिछले तीन सालों में नतीजे जुलाई या उसके बाद जारी किए गए हैं। 2024 में परीक्षा 15 से 29 मई तक चली और नतीजे 30 जुलाई को आए। 2023 में परीक्षा 21 मई से 3 जून तक चली और नतीजे 15 जुलाई को जारी किए गए।
जबकि 2022 में परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त तक चली और नतीजे 15 सितंबर को आए। इससे साफ है कि परीक्षा के करीब डेढ़ से दो महीने बाद नतीजे जारी किए गए हैं। सीयूईटी रिजल्ट संभवतः जुलाई के तीसरे हफ्ते तक घोषित किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल