Abhay Pratap Singh | July 21, 2024 | 11:14 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले सप्ताह तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) के नतीजे घोषित कर सकती है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in या cuetug.ntaonline.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट देख सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ लॉगिन विंडो में दर्ज करनी होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी रिजल्ट के साथ सीयूईटी टॉपर सूची और स्कोर कार्ड भी जारी करेगी।
एनटीए ने शुरू में सीयूईटी यूजी परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि 30 जून निर्धारित की थी। हालांकि, NEET UG और UGC-NET में गड़बड़ी व अनियमितताओं के बाद परिणाम में देरी हुई। करीब 10 लाख छात्र CUET UG 2024 के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
Also readCUET UG Result 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट कब आएगा, डायरेक्ट रिजल्ट लिंक, लेटेस्ट अपडेट्स
केंद्रीय और अन्य संबद्ध विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को 379 स्थानों पर आयोजित की गई थी। इस साल, पहली बार एनटीए ने हाइब्रिड मोड (सीबीटी एवं पेन व पेपर मोड) में सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित की।
CUET UG के नतीजों की घोषणा में देरी और UGC NET के रद्द होने से आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले प्रभावित होने की संभावना है। कुल 261 विश्वविद्यालय CUET UG 2024 अंकों के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश आयोजित करेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 Result डाउनलोड कर सकेंगे: