Santosh Kumar | March 26, 2025 | 02:09 PM IST | 2 mins read
एनटीए सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 26 मार्च को खोल दी है। जिन पंजीकृत उम्मीदवारों के सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र 2025 में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से इसे ठीक कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि 28 मार्च तय की गई है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। विवरण जमा करने के बाद, वे आवेदन पत्र में त्रुटि को सुधार सकते हैं।
एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित करेगी। सीयूईटी परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में होगी। इसके जरिए केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में एडमिशन का मौका मिलेगा।
सभी पंजीकृत अभ्यर्थी 28 मार्च रात 11:50 बजे तक अपने विवरण में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। एक बार सुधार हो जाने के बाद, कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार सीयूईटी यूजी फॉर्म 2025 में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी और वर्तमान पता और आपातकालीन संपर्क नंबर में कोई नहीं बदलाव नहीं कर सकते हैं। हालाँकि, कुछ फ़ील्ड हैं जिनमें उम्मीदवार बदलाव कर सकते हैं।
इनमें अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, कक्षा 10वीं और 12वीं के समकक्ष विवरण, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी (दिव्यांग/दिव्यांगजन), फोटो (अपलोड की गई छवि) और हस्ताक्षर (अपलोड की गई छवि) शामिल हैं।
Also readCUET PG 2025 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड सभी शेष परीक्षाओं के लिए जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
यदि सुधार करने के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है, तो उन्हें इसका भुगतान करना होगा। किसी भी अन्य जानकारी के लिए, वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।