CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी परिणाम आज exam.nta.ac.in पर जारी होने की उम्मीद, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 10, 2024 | 10:38 AM IST | 2 mins read
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 10 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 रिजल्ट घोषित कर सकती है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 10 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट 2024 परिणाम देख सकेंगे।
सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। CUET-UG परीक्षा 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई 2024 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) और पेन-एंड-पेपर दोनों मोड में आयोजित की गई थी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 10 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 का परिणाम जारी कर सकता है।
एनटीए ने 7 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर CUET 2024 उत्तर कुंजी जारी की। उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीयूईटी यूजी प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।
सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम में अभ्यर्थी का रोल नंबर, वर्ग, विषय कोड, विषय, योग्यता स्थिति, योग्यता रैंक, लिंग और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण शामिल होगा। सीयूईटी यूजी पेपर में उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
CUET UG Re-Exam 2024: सीयूईटी री-टेस्ट
एनटीए ने 30 जून तक शिकायत दर्ज कराने वाले छात्रों के लिए 15 से 19 जुलाई के बीच सीयूईटी यूजी री-एग्जाम 2024 आयोजित करेगा। सीयूईटी रीटेस्ट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से 3-4 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सीयूईटी पुनः परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।
CUET Result 2024: डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार CUET UG 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CUET UG result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- इसके बाद, CUET UG 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा