Abhay Pratap Singh | April 4, 2024 | 10:46 PM IST | 2 mins read
सीटेट परीक्षा 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 और पेपर-2 में सफल कैंडिडेट कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कल यानी 5 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद करेगा। योग्य उम्मीदवार सीटीईटी 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट परीक्षा 2024 का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा। सीटेट परीक्षा दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाती है। सीटेट पेपर-1 और सीटेट पेपर-2 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार क्रमशः कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
केवल एक पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि दोनों पेपर के लिए आवेदकों को 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। हालाँकि, एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी।
सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा के लिए पेपर-1 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। सीटेट परीक्षा में शामिल दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Also readCTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा आवेदन तिथि 5 अप्रैल तक बढ़ी; एग्जाम 7 जुलाई को
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले छात्र केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय और चंडीगढ़, दिल्ली, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार व अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
आपकों बता दें कि, CTET प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध (वैलिड) होता है। उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम प्रयास निर्धारित नहीं किए गए हैं। सीटेट उत्तीर्ण उम्मीदवार भी स्कोर सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।