Santosh Kumar | June 3, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड यानी सीबीएसई से पूछ रहे हैं कि क्या सीटेट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी या नहीं!
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन पत्र का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। कई उम्मीदवार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आवेदन पत्र की तिथि के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। सीटेट जुलाई 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
अभ्यर्थी परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड यानी सीबीएसई से पूछ रहे हैं कि क्या सीटेट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी या नहीं! हालांकि, बोर्ड ने सीटीईटी 2025 अधिसूचना के बारे में कोई लेटेस्ट अपडेट साझा नहीं किया है।
इसके अलावा एक यूजर (@fencer_07) ने एक्स पर एक बीजेपी समर्थक के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए सीएम रेखा गुप्ता सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी तूफानी पार्टी जुलाई में सीटेट भी नहीं करा पा रही है...नौकरी क्या देगी।
एक अन्य यूजर (@RahulDa81028001) ने सीबीएसई को टैग करते हुए लिखा, "कुछ तो शर्म करो..सीटेट का नोटिस कब जारी करोगे..भूल गए हो क्या..अगर जुलाई में नहीं लेना है तो नोटिस में बता दो..कि हम इस साल दिसंबर में ही लेंगे।"
एक अन्य अभ्यर्थी (@ashutoshpr6524) ने लिखा, "सीटेट जुलाई 2025 के लिए अधिसूचना कब जारी होगी? बोर्ड द्वारा कोई जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है?" बता दें कि सीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
सीबीएसई सीटीईटी 2025 के लिए, उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा, फिर व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीटेट परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है: पेपर I (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर II (कक्षा 6 से 8 के लिए)। उम्मीदवार दोनों पेपरों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 (केवल एक पेपर) और ₹1200 (दोनों पेपर) है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह ₹500 और ₹600 है।
ये परीक्षाएं जुलाई 2025 में उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी जो मुख्य परीक्षाओं में एक या उससे अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए थे। छात्र बोर्ड की वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar