CSIR NET 2024 Exam Schedule: सीएसआईआर नेट एग्जाम शेड्यूल जारी, परीक्षा तिथि संशोधित, जानें डेट, टाइमिंग
Santosh Kumar | January 30, 2025 | 06:00 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड एनटीए वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर अलग से जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनटीए ने सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर नेट परीक्षा शेड्यूल 2024 देख सकते हैं। एनटीए सीएसआईआर नेट परीक्षा 28 फरवरी 2025 से शुरू होगी।
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा से संबंधित सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर अलग से जारी किए जाएंगे।
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 2 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, एनटीए ने सीएसआईआर नेट आवेदन के समय 16 से 28 फरवरी, 2025 तक परीक्षा निर्धारित की थी।
CSIR NET 2024 Exam Schedule: परीक्षा तिथि और टाइमिंग
हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण जेईई, गेट, जैम जैसी परीक्षाओं के केंद्रों में बदलाव किया गया। कहा जा सकता है कि इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने महाकुंभ के बाद परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया।
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेस, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है। परीक्षा कार्यक्रम तालिका में देखा जा सकता है-
|
विषय का नाम |
परीक्षा की तिथि |
परीक्षा का समय |
|---|---|---|
|
मैथमेटिकल साइंसेज |
28 फरवरी 2025 |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेस |
28 फरवरी 2025 |
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
|
केमिकल साइंसेस |
28 फरवरी 2025 |
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
|
लाइफ साइंसेस |
1 मार्च 2025 |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
लाइफ साइंसेस |
1 मार्च 2025 |
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
|
फिजिकल साइंस |
2 मार्च 2025 |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप जल्द
सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
एनटीए सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम