CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती पंजीकरण आज से शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | April 20, 2026 | 07:52 AM IST | 2 mins read
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन एवं पायनियर) के 9195 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 20 अप्रैल से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21-27 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ड्राइवर को छोड़कर सभी ट्रेडों के लिए आयु सीमा 18-23 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला (सभी श्रेणियां) उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान BHIM, UPI, नेट बैंकिंग, Visa, Mastercard, Maestro, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड और CSC वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल महिला-पुरुष (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9,175 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।
|
पद का नाम
|
पदों की संख्या
|
|
कांस्टेबल (पुरुष)
|
9096
|
|
कांस्टेबल (महिला)
|
79
|
|
कांस्टेबल (पायनियर)
|
20
|
|
कुल पद
|
9,175
|
CRPF Constable Tradesman Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन (सीबीटी) भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। सीबीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच का कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन (सीबीटी) भर्ती की तिथि और केंद्र के बारे में अभ्यर्थियों को केवल सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी प्रवेश पत्र के द्वारा सूचित किया जाएगा।
Also read UKPSC Exam Calendar 2026-27: यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर psc.uk.gov.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
CRPF Constable Tradesman Exam 2026: चयन प्रक्रिया
सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती प्रक्रिया में पीईटी, पीएसटी, सीबीटी, ट्रेड/कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा (डीएमई/आरएमई) शामिल होंगे। पीईटी और पीएसटी में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) – दौड़
2. शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) ऊंचाई, छाती (पुरुष), वजन
3. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
4. ट्रेड/कौशल परीक्षा (योग्यता परीक्षा – 50 में से न्यूनतम 20 अंक)
5. दस्तावेज सत्यापन (डीवी)
6. विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल