
एमपीपीएससी ने राज्य सेवा, राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें 87% और 13% फॉर्मूले के तहत पद बांटे गए हैं। इसके मुख्य भाग के 140 पदों के मुकाबले कुल 3,044 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए 614 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 3,539 टीजीटी पदों के लिए कुल 8,68,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा पूरे देश में चार चरणों में आयोजित की जा रही है, जो 27 अप्रैल से 30 मई तक चलेगी।