बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार, आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 7 से 15 दिनों के अंदर यूजीसी नेट आंसर की जारी हो जाती है। इस बार इसमें सबसे अधिक देरी हो रही है।
एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड आज 7 अगस्त को जारी किया जाएगा। पीएसटी के लिए चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 4 सितंबर 2026 तक चलेगी।
भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चुने गए और खान एवं भू-विज्ञान विभाग में आवंटित उम्मीदवारों के लिए ज़िले/कार्यालय आवंटन के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग 11 अगस्त को सुबह 11 बजे निदेशालय परिसर में आयोजित की जाएगी।
एचटीईटी फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है। राज्य के सभी 22 जिलों में 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं।