CMAT 2026 Registration: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 20 नवंबर से करें सुधार
Abhay Pratap Singh | November 17, 2025 | 09:13 AM IST | 1 min read
सीमैट 2026 रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 (CMAT 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 नवंबर को बंद कर दी जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर आज रात 11:50 बजे तक सीमैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
सीमैट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये और सामान्य महिला, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ ओबीसी-(एनसीएल) और थर्ड जेंडर कैंडिडेट के लिए 1250 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीमैट 2026 आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 20 नवंबर को खुलेगी और 21 नवंबर, 2025 को बंद होगी। सीमैट 2026 परीक्षा 180 मिनट की अवधि के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीमैट 2026 एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड व परीक्षा शहर के बारे में बाद को सूचित किया जाएगा।
उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार, जिनका परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित किया जाएगा, वे भी सीमैट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट देश में प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। सीमैट स्कोर सभी एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों/ विश्वविद्यालय विभागों/ संबद्ध कॉलेजों द्वारा स्वीकार किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए सीमैट 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Common Management Admission Test 2026: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीमैट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीमैट की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘CMAT 2026 पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल